Varanasi News: गंगा का जलस्तर दूसरे दिन भी स्थिर
वाराणसी, अगस्त 11 -- Varanasi News: वाराणसी। गंगा का जलस्तर मंगलवार को भी स्थिर रहा। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक रात 8 बजे जलस्तर 63.67 मीटर पर स्थिर था। बाढ़ के दायरे में विस्तार की संभावना के फिलहाल टलने के बाद भी तटवर्ती इलाकों में सतर्कता बरकरार है। जल पुलिस और एनडीआरएफ लोगों को लगातार सतर्क कर रहा है। एडीएम वित्त और प्रभारी आपदा अधिकारी सदानंद गुप्ता ने बताया कि बाढ़ प्रबंधन एवं आपदा न्यूनीकरण से सम्बन्धित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। गंगा के जलस्तर की निगरानी की जा रही है। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सम्बन्धित विभागों, तहसीलों एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: संभावित बाढ़ से निपटने को तैयारी, सर्वे रिपोर्ट पर मंथन यह भी पढ़ें- Varanasi News: गंगा का जलस्तर स्थिर, तटवासि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.