वाराणसी, सितम्बर 9 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। गंगा के जलस्तर में मंगलवार को भी कमी आई। रात आठ बजे एक सेमी प्रतिघंटा की गति से घटाव हो रहा था। पिछले 24 घंटे में जलस्तर 28 सेमी नीचे गया है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक ऊपरी इलाकों में पानी घट रहा है, इसलिए बनारस में भी घटाव जारी रहेगा। गंगा का जलस्तर कम होने से सबसे ज्यादा वरुणा तटीय लोगों को राहत है। आपदा विभाग के मुताबिक वर्तमान में वरुणा किनारे के सरैया, सलारपुर और नक्खीघाट मोहल्ला और गंगा के तटवर्ती ढाब क्षेत्र के पांच गांव अभी बाढ़ से प्रभावित हैं। अभी पांच राहत शिविरों में 156 परिवारों के 654 सदस्य हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: गंगा व बाया नदी का जलस्तर घटना शुरू इनमें 168 बच्चे, सात गर्भवती महिलाएं और 24 बुजुर्ग हैं। वहीं गंगा के पक्के घाटों की अनेक सीढ़ियां अब भी डूबी हैं। ...