वाराणसी, अगस्त 5 -- Varanasi News: वाराणसी। विगत कुछ दिनों से वाराणसी सहित आसपास के जिलों में बारिश होने से गंगा के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार की रात 12 बजे राजघाट स्थित मीटर गेज पर जलस्तर 62 मीटर पर पहुंच गया है। इससे घाट किनारे हलचल बढ़ी है, लेकिन अभी खतरे की कोई बात नहीं है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक करीब एक हफ्ते पूर्व गंगा के जलस्तर में वृद्धि तेज शुरू हुई थी। लेकिन तीन दिन पहले पानी घटने लगा था। सोमवार की रात आठ बजे जलस्तर स्थिर हो गया था। मंगलवार की सुबह आधा सेमी प्रतिघंटा की वृद्धि शुरू हुई। यह भी पढ़ें- Kannauj News: चेतावनी बिंदु से महज 29 सेंटीमीटर दूर गंगा, बढ़ीं धड़कनें दोपहर दो बजे के बाद बढ़ने की रफ्तार प्रतिघंटा एक सेमी पर आ गया, जो देर रात तक बना रहा। राजघाट स्थित मीटर गेट पर चेतावनी बिंदु 70.2...