वाराणसी, अक्टूबर 24 -- Varanasi News: रामनगर (वाराणसी), संवाददाता। वनवास से लौटने के बाद श्रीराम ने अयोध्या की सत्ता संभाली तो खुशी से पूरी अयोध्या झूम उठी। घर-घर घी के दीए जलाए गए। गुरु वशिष्ठ और कुंवर अनंत नारायण सिंह ने उनका राजतिलक किया। अनंत नारायण सिंह दुर्ग से पैदल चलकर लीला देखने पहुंचे। गुरु वशिष्ट ने सूर्य के समान चमकता हुआ दिव्य सिंहासन मंगाया। श्रीराम उनको प्रणाम करके पत्नी सीता के साथ सिंहासन पर बैठे। वैदिक मंत्रोचार के बीच गुरु वशिष्ठ ने उनका राज तिलक किया। उक्त सभी प्रसंग शनिवार को रामनगर की रामलीला में मंचित हुए। सभी ब्राह्मणों ने उन को आशीर्वाद दिया। तीनों लोकों में उनकी जय-जयकार गूंजने लगी। यह भी पढ़ें- Barabanki News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम का राजतिलक, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु देवता प्रसन्न होकर पुष्प वर्...