वाराणसी, अक्टूबर 18 -- Varanasi News: वाराणसी। होटल और रेस्टोरेंट में खाने के मेन्यू पर अब अनिवार्य रूप से एलर्जेंस तत्व (जिनसे एलर्जी हो सकती है) की जानकारी देना अनिवार्य होगा। इतना ही नहीं किस तेल से भोजन बना है और उसके खाने पर कितनी कैलोरी मिलेगी, इसका भी जिक्र करना अनिवार्य कर दिया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग होटलों और रेस्टोरेंट संचालकों को नोटिस जारी कर इसका पालन करने का निर्देश दे रहे हैं। एलर्जेंस ऐसे पदार्थ होते हैं, जिन्हें खाने से कुछ लोगों की तबीयत खराब हो सकती है। किसी व्यक्ति को दूध या अंडे से एलर्जी हो सकती है, जबकि किसी को गेहूं के ग्लूटन, मूंगफली या किसी खास मेवे से परेशानी हो सकती है। यह भी पढ़ें- बच्चों में रैशेज दिखें तो रहें सतर्क! डॉक्टर संतोष यादव ने बताया कब हो सकता है खतरा खाद्य पदार्थों में दूध, ...