वाराणसी, जुलाई 14 -- Varanasi News: वाराणसी। अपना दल कमेरावादी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शास्त्री घाट पर किसानों के समक्ष उत्पन्न खाद संकट तथा पेट्रोल में एथेनॉल की मिलावट के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो रही है, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि खाद की किल्लत के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कई स्थानों पर उन्हें अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने पेट्रोल में एथेनॉल की मिलावट का भी विरोध किया। उनका कहना था कि इससे वाहन चालकों को नुकसान उठाना पड़ सकता है और सरकार को इस नीति पर प...