Varanasi News: खड़े ट्रक में घुसी श्रद्धालुओं से भरी बस, 22 घायल
वाराणसी, नवम्बर 7 -- Varanasi News: मिर्जामुराद, संवाद। थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज गांव के समीप नेशनल हाइवे पर शुक्रवार की भोर श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस चालक समेत 22 श्रद्धालु घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कृष्णागंज थाना क्षेत्र के मजदिया गांव के करीब 60 श्रद्धालु 28 अक्टूबर को बस से मथुरा-वृंदावन दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद सभी घर लौट रहे थे। शुक्रवार की भोर बस मेहंदीगंज के पास पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई।हादसे में श्यामोली सिंगोराय (60), लीना डे (54), शुक्ला विस्वा (55), पूर्णिमा सिगदार (55), शपन दास (35), शेफाली दास (59), ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.