वाराणसी, अगस्त 4 -- Varanasi News: चौबेपुर। बहरामपुर गांव में सोमवार सुबह बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से 65 वर्षीय मुन्नी देवी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मुन्नी देवी सामान लेने जा रही थीं। तभी घर के सामने स्थित बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर गिर पड़ीं और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के परिवार में दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। बड़े पुत्र दिनेश कुमार तथा छोटे पुत्र बब्बू धरकार दौरी बनाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: मोटर पंप के तार में प्रवाहित करंट से महिला की मौत यह भी पढ़ें- Mirzapur News: करंट की चपेट में आने से महिला श्रमिक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...