वाराणसी, जुलाई 15 -- Varanasi News: वाराणसी। आनंद क्रिकेट अकादमी के 27वें वर्षगांठ पर मंगलवार को रामनगर के वाजिदपुर में स्नेहिल मिलन, विमर्श एवं विचार संगोष्ठी और संरक्षक रत्न अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि आईआईटी रुड़की के स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. आलोक पांडेय रहे। गेस्ट ऑफ आनर सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, महामंत्री सेन्ट्रल बार एसोसिएशन आशीष सिंह, भाजपा नेता मधुकर पांडेय, राजपूत स्पोर्ट्स के अधिष्ठाता शिवानंद सिंह एवं रतन देव सिंह रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता विन्ध्याचल चौबे ने की। समारोह में संरक्षक रत्न अलंकरण से सम्मानित होने वाले लोगों में प्रिन्सिपल डॉ. विश्वनाथ दूबे, अध्यक्ष मधुकर पांडेय, डॉ. आलोक पांडेय, सेन्ट्रल बार अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, महामंत्री आशीष सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रभु नारायण प...