Varanasi News: कोहरे से दिल्ली, बेंगलुरु और काठमांडू के विमान डायवर्ट
वाराणसी, नवम्बर 2 -- Varanasi News: बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। मौसम में हुए बदलाव से बाबतपुर एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा। इसका असर विमानों के संचालन पर पड़ा। जिससे दिल्ली और बेंगलुरु तथा काठमांडू की फ्लाइट को डायवर्ट कर दिया गया। दृश्यता सामान्य होने के बाद सुबह 9:14 बजे के बाद विमानों का संचालन शुरू हुआ। 10:30 बजे के बाद विमान वापस आए। इंडिगो एयरलाइन्स का विमान 6ई 6558 बेंगलुरु से अपने निर्धारित समय के सुबह 4:30 बजे उड़ान भरकर वाराणसी हवाई क्षेत्र में सुबह लगभग 6:40 बजे पहुंचा। दृश्यता सामान्य होने के कारण एटीसी ने विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। लगभग 20 मिनट चक्कर लगाने के बाद तत्काल चालक दल ने लखनऊ एटीसी से संपर्क किया। यह भी पढ़ें- खराब मौसम ने रोकी विमानों की उड़ान, वाराणसी और काठमांडू जा रही चार फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट एटीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.