वाराणसी, जुलाई 28 -- Varanasi News: वाराणसी। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित कोषागार कार्यालय परिसर में लगभग 40 लाख रुपये से निर्मित अत्याधुनिक पेंशनर्स कक्ष का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनभोगियों को सम्मानजनक एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। यह नया पेंशनर्स कक्ष उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सुरेश खन्ना ने कहा, लंबे समय से कोषागार में अपने कार्यों के लिए आने वाले पेंशनरों की मांग थी कि उनके बैठने और प्रतीक्षा करने के लिए एक समुचित कक्ष की व्यवस्था की जाए। कई बार बुजुर्ग पेंशनरों को घंटों इंतजार करने में असुविधा होती थी। सरकार ने उनकी इस आवश्यकता को गंभीरता से लिया और आज पेंशनर्स कक्ष को जनसेवा क...