वाराणसी, जुलाई 7 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाददाता। कचहरी में मंगलवार को जिरह के बाद कोर्ट रूम में बैठे वरिष्ठ अधिवक्ता 80 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद सिंह यादव की तबीयत खराब हो गई। जूनियर वकील उन्हें लेकर जिला अस्पताल (पांडेयपुर) पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोरोना काल में पत्नी के देहांत के बाद वह अकेले ही रहते थे। उनके बेटे-बेटियां बाहर हैं। अधिवक्ताओं ने दुखद घटना पर शोक जताया। कोरोना काल में पत्नी के निधन के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद सिंह यादव अकेले हो गए थे। वह गणपत नगर (पहड़िया) में रहते थे। उनका बेटा बेंगलुरु में नौकरी करता है जबकि बेटी कनाडा में रहती है। उनकी दूसरी बेटी अपनी ससुराल में है। वह खुद कार ड्राइव कर कचहरी आते थे। विशेष न्यायाधीश आवश्यक वस्तु अधिनियम की अदालत में मंगलवार को वह रामनगर हत्याक...