Varanasi News: कोरौती में लगेगी धूमिल की नई प्रतिमा, बनेगा भव्य पार्क
वाराणसी, अगस्त 1 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। राजातालाब तहसील के कोरौती में प्रख्यात कवि स्व. सुदामा पांडेय 'धूमिल' की नई प्रतिमा पुन: उसी स्थान पर लगाई जाएगी जहां वह खंडित हुई है। स्थल के सुंदरीकरण के साथ भव्य पार्क भी बनेगा। इसकी प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने डीएम सत्येन्द्र कुमार से वार्ता के बाद शुक्रवार को मौका मुआयना किया। उनके साथ प्रसिद्ध साहित्यकार प्रो. सुरेंद्र प्रताप, डॉ. इंदीवर पांडेय आदि भी थे। एडीएम (प्रशासन) पंकज कुमार एवं एसडीएम राजातालाब शांतनु भी अधिकारियों के साथ पहुंचे थे। सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सिंह एवं सतीश पांडेय ने घटनाक्रम से अवगत कराया। कहा कि शरारती तत्वों के प्रतिमा खंडित करने से काशी के साहित्य जगत में क्षोभ व्याप्त है। यह भी पढ़ें- Jamui News: प्रेमचंद यथार्थवादी युग के महान शिल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.