Varanasi News: कोरौता बाजार में रावण वध पर जय श्रीराम का घोष
वाराणसी, अक्टूबर 23 -- Varanasi News: लोहता, संवाद। कोरौता बाजार का ऐतिहासिक विजयदशमी मेला गुरुवार शाम परंपरा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। लोगों ने राम-रावण युद्ध लीला का आनंद लिया। विभीषण के बताने पर प्रभु श्रीराम ने दशानन की नाभि में बाण मारा। बाण लगते ही उसकी मृत्यु हो गई। तत्पश्चात रावण का पुतला फूंका गया। मेले में मौजूद लोगों ने जय श्रीराम का घोष किया। परंपरानुसार मां काली जी दल ने प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमानजी का दर्शन किया। इस दौरान लाग-विमान भी निकाले गए। मेले में खाने-पीने, खिलौने, लाई-चूड़ा, चाट-पकौड़ी और घरेलू सामानों की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ लगी रही। पुलिस-प्रशासन के अलावा स्वयंसेवकों ने भीड़ नियंत्रण में अहम भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- Araria News: प्रभु श्रीराम के शौर्य और मर्यादा के दृश्यों ने जनसमूह को किया अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.