वाराणसी, जुलाई 24 -- Varanasi News: रोहनिया। बच्छाव स्थित महामना मालवीय इंटर कॉलेज परिसर में गुरुवार को सृजन सामाजिक विकास न्यास के तत्वावधान में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता एवं पर्यावरण जनजागरूकता रैली निकाल लोगों को जागरूक किया। अध्यक्षता न्यास के अध्यक्ष एवं पर्यावरणविद् अनिल सिंह ने की। प्रधानाचार्य चंद्रमणि सिंह और मुख्य अतिथि आईएफएस रवि सिंह रहे। डॉ. जितेंद्र सिंह, नरेंद्र पटेल, अनिल यादव, शिव कुमार पटेल, हरेंद्र यादव रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...