Varanasi News: कैम्ब्रिज चेकप्वाइंट में सनबीम इंटरनेशनल वरुणा का शानदार प्रदर्शन
वाराणसी, अगस्त 12 -- Varanasi News: वाराणसी। सनबीम इंटरनेशनल वरुणा में कक्षा 5 और 8 के विद्यार्थियों की कैम्ब्रिज चेकप्वाइंट परीक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धियों के उपलक्ष्य में 'कैम्ब्रिज चेकप्वाइंट ग्रेजुएशन सेरेमनी 2026' का आयोजन मंगलवार को किया गया। अभिभावकों की मौजूदगी में विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा और उपलब्धियों पर वीडियो प्रस्तुति हुई। ग्रेजुएटिंग विद्यार्थियों ने मार्च-पास करते हुए समारोह में प्रवेश किया। समारोह में विद्यालय समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक, उपाध्यक्ष भारती मधोक और निदेशिका अमृता बर्मन की उपस्थिति रही। उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को समारोह में प्रमाण-पत्र एवं सम्मान प्रदान किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.