Varanasi News: कैमरों पर ओढ़ाया कपड़ा और छह दुकानों से ले उड़े लाखों का माल
वाराणसी, सितम्बर 16 -- Varanasi News: वाराणसी। दुस्साहसी और चालाक चोरों ने सोमवार रात बरेका गुमटी मार्केट में धावा बोला। टीन शेड चांड कर छह दुकानों से लाखों का माल-असबाब बटोर ले गए। उन्होंने 12 दूसरी दुकानों के भी टीन शेड हटा दिए थे मगर उनमें चोरी नहीं कर पाए। खास यह कि वारदात को अंजाम देने के पहले उन्होंने मार्केट में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को कपड़ों और पेपर ग्लास से ढक दिया था। रोज की तरह मंगलवार सुबह दुकानें खोलने पहुंचे दुकानदारों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंचे एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा और मंडुवाडीह इंस्पेक्टर दिगंबर भी मौका मुआयना के दौरान वारदात पर सन्न दिखे। बरेका व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है。 यह भी पढ़ें- Varanasi News: बरेका में गुमटी मार्केट में 16 दुकानों के टीन शेड त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.