वाराणसी, अगस्त 11 -- Varanasi News: वाराणसी। होप वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से गठित ग्रीन आर्मी की महिलाएं जिला जेल में बंद महिला और पुरुष कैदियों के हुनर को पंख दे रही हैं। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कैदियों को तिरंगा सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ग्रीन आर्मी का उद्देश्य कैदियों का बनाया तिरंगा आम लोगों तक पहुंचाना है। जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि तिरंगा सिलाई से जो आमदनी होगी, उसका उपयोग कैदियों के कल्याण में होगा। होप के सह संस्थापक श्यामाकांत ने कहा कि जेल का उद्देश्य कैदियों में सुधार करना है। इस मौके पर संस्थापक रवि मिश्रा, सचिव दिव्यांशु उपाध्याय, सह संस्थापक संदीप गुप्ता, नितेश जायसवाल, फौजी, डॉली, संगीता आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पूर्णिया में 56 हजार तिरंगों में दिखेगी जीविका दीदियों की मेहनत यह भी पढ़ें- पूर्णिय...