Varanasi News: कैथी में गंगा में डूबने से युवक की मौत
वाराणसी, जुलाई 16 -- Varanasi News: चौबेपुर (वाराणसी), संवाद। कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव घाट पर बुधवार सुबह गंगा में डूबने से युवक की मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने करीब तीन घंटे बाद उसका शव बाहर निकाला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि चोलापुर निवासी 18 वर्षीय वैभव गुप्त बुधवार को अपने दोस्त के साथ मार्कण्डेय महादेव मंदिर (कैथी) गया था। सुबह 10 बजे दर्शन-पूजन से पहले वह गंगा स्नान करने जा रहा था। पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चला गया। लोगों के शोर मचाने पर नाविकों ने उसकी तलाश की। उसका पता नहीं चला तो कैथी चौकी प्रभारी पवन राय ने स्थानीय गोताखोरों से उसकी तलाश कराई। करीब तीन घंटे बाद उसका शव बाहर निकाला गया। वैभव के पिता राजेश गुप्त भारतीय सेना में कार्यरत हैं। वर्तमान में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.