Varanasi News: कैडेट्स ने चलाई सड़क सुरक्षा जागरूकता मुहिम
वाराणसी, अक्टूबर 13 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाद। यूपी कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया। इसके तहत कैडेट्स ने चौकाघाट, मलदहिया, गिलट बाजार, पांडेयपुर और पुलिस लाइन चौराहा सहित पांच प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर लोगों को यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। अभियान के दौरान सड़क पर सुरक्षित चलने, यातायात नियमों का पालन करने और दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूकता पर जोर दिया गया। कैडेट्स ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनने का आह्वान किया। अभियान में छाया कुमारी, अंशी पांडेय, शिक्षा पांडेय, रचना सिंह, पूजा मौर्य, खुशी प्रजापति, मुस्कान पटेल, साक्षी चौहान, लकी मिश्रा, जाह्नवी सिंह और खुशी यादव आदि ने सहभागिता की। यह भी पढ़ें- Varanasi News: मिशन शक्ति 6.0:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.