वाराणसी, अगस्त 14 -- Varanasi News: वाराणसी। भारत विकास परिषद वाराणसी शाखा की ओर से चौकाघाट स्थित राजकीय आयुर्वेद कॉलेज में स्तन और सर्वाइकल कैंसर पर संगोष्ठी हुई। अध्यक्षता करते हुए डॉ. अंजलि सक्सेना ने कहा कि हमें कैंसर से भयभीत होने की जरूरत नहीं है, बल्कि सावधानी बरतना और प्रारंभिक स्टेज में जांच कराकर उसका इलाज किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जहां भी असामान्य सेल या गांठें दिखाई दे तो उसकी जांच करा लेनी चाहिए, क्योंकि हर गांठ कैंसर नहीं होती। लोगों को डरने की बजाय उससे सचेत एवं सावधान रहना है। डॉ. दीपिका गुप्ता ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर अनियमित मासिक धर्म, खून का ज्यादा जाना, असामान्य सेल के पाए जाने के कारण यह हो सकता हैं, लेकिन शुरू में ही इसकी एचपीवी जांच कराकर इसका इलाज संभव है। डॉ. पूजा सिंह ने भी विचार व्यक्त किया। स्वागत निशा ...