वाराणसी, जुलाई 24 -- Varanasi News: पिंडरा। गोमती जोन कार्यालय बाबतपुर में तैनात मुख्य आरक्षी नीरज द्विवेदी ने कैंसर पीड़ित को खून देकर सेवाभाव की मिसाल पेश की। उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप पर सूचना मिली कि टाटा कैंसर हॉस्पिटल में भर्ती कैंसर पीड़ित हामिद को तत्काल 10 यूनिट खून चाहिए। मुख्य आरक्षी नीरज द्विवेदी ने बिना देर किए स्वेच्छा से रक्तदान किया। समय पर मिले रक्त से मरीज के उपचार में महत्वपूर्ण मदद मिली। यह भी पढ़ें- संत कबीर पुरस्कार के लिए नामित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...