Varanasi News: कैंट स्थित होटल में गुरुवार रात तलाकशुदा युवक की दूसरी शादी के दौरान पहली पत्नी पहुंच गई और विवाह का विरोध करने लगी।
वाराणसी, जुलाई 3 -- Varanasi News: वाराणसी। कैंट स्थित होटल में गुरुवार रात तलाकशुदा युवक की दूसरी शादी के दौरान पहली पत्नी पहुंच गई और विवाह का विरोध करने लगी। सूचना पर नदेसर चौकी प्रभारी सुमित पांडेय मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। रामनगर के मछरहट्टा निवासी चन्दन कुमार की शादी पूर्व में रोहतास (बिहार) की युवती से हुई थी। कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद वर्ष 2023 में परिवार न्यायालय से दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद चन्दन कुमार गुरुवार को कैंट क्षेत्र के एक होटल में दूसरी शादी करने पहुंचे था। इसी दौरान पहली पत्नी नीलम देवी वहां पहुंच गईं और विवाह का विरोध करते हुए पुलिस को बुला ली। यह भी पढ़ें- Bokaro News: कोई खबर नहीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.