Varanasi News: कैंट स्टेशन से दो शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार
वाराणसी, सितम्बर 8 -- Varanasi News: वाराणसी। कैंट स्टेशन स्थित प्लेटफार्म नम्बर एक के काशी छोर पर मंगलवार को जीआरपी, आरपीएफ एवं सीआईबी की संयुक्त टीम ने दो शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर रजोल नागर ने बताया कि पकड़े गए भदोही के सुरियावां निवासी विकास कुमार उपाध्याय के पास से दो और फतेहपुर के हिरदेश कश्यप से एक मोबाइल फोन मिला है। संयुक्त टीम में जीआरपी के उपनिरीक्षक आनंद कुमार, सीआईबी के एएसआई राकेश कुमार सिंह, कॉन्स्टेबल सतीश कुमार समेत अन्य शामिल थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई: झाझा रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ दो हिरासत में
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.