Varanasi News: कैंट स्टेशन पर यात्री भिड़े, वीडियो वायरल
वाराणसी, नवम्बर 7 -- Varanasi News: वाराणसी। कैंट स्टेशन पर शुक्रवार को हावड़ा-लालकुंआ एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने को लेकर यात्रियों में मारपीट हुई। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेन में चढ़ने को लेकर दो यात्री आपस में मारपीट कर रहे हैं। एक यात्री पर चाकू निकालने की बात भी सामने आई है। हालांकि अन्य यात्रियों ने मामला शांत करा दिया। जीआरपी के मुताबिक दो यात्रियों में ट्रेन में अनुचित टीका-टिप्पणी को लेकर विवाद हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.