वाराणसी, अक्टूबर 23 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाददाता। वाराणसी जंक्शन (कैंट स्टेशन) के द्वितीय प्रवेश द्वार पर मिक्स पार्किंग का ठेका समाप्त कर दिया गया। लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के आदेश पर कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि समय से लाइसेंस फीस (ठेका शुल्क) जमा न करने पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा जुर्माने के रूप में 75 हजार रुपये भी जमा नहीं कराए गए। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे निःशुल्क कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...