Varanasi News: कैंट स्टेशन पर पार्सल चोरी, चोर धराया
वाराणसी, अगस्त 24 -- Varanasi News: वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर पार्सल चोरी करने वाले एक शातिर को आरपीएफ और सीआईबी ने धर दबोचा। आरोपी चोरी के माल के साथ इंटरसिटी एक्सप्रेस से लखनऊ भागने की तैयारी में था। एक व्यापारी ने धार्मिक मूर्तियों का पार्सल पैकेट वाराणसी से सुल्तानपुर के लिए बुक कराया था, जो प्लेटफॉर्म नम्बर-2 पर रखा था। मौका पाकर चोर ने पैकेट उड़ा लिया। इसपर सक्रिय हुई आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने चेकिंग के दौरान नवनिर्मित प्लेटफार्म नम्बर-10 के पास से संदिग्ध को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से चोरी गया पार्सल बरामद हुआ। उसकी पहचान ऋषभ श्रीवास्तव के रूप में हुई है। गिरफ्तारी करने वालों में आरपीएफ के एसआई रामकंवर, एएसआई शिवेंद्र नारायण राय, हेड कॉन्स्टेबल प्रमोद राय, सीआईबी के एएसआई राकेश कुमार सिंह, कॉन्स्टेबल सतीश कुमार आदि शामिल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.