वाराणसी, अक्टूबर 18 -- Varanasi News: वाराणसी। सेंट्रल जेल रोड स्थित कुंज विहार कॉलोनी में शनिवार सुबह एक डेयरी का दूध भरी टंकी लदा ई-रिक्शा चोरों ने पार कर दिया। बुलेट से दो युवक पहुंचे। चालक ई-रिक्शा छोड़कर दूसरी ओर था। इस दौरान बुलेट सवार एक युवक ई-रिक्शा दूध टंकी समेत लेकर भाग निकला। डेयरी संचालक चोलापुर के दल्लीपुर मंगारी निवासी ललित पांडेय ने कैंट थाने में तहरीर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...