Varanasi News: कैंटोंमेंट में तीन बाइक चोर गिरफ्तार
वाराणसी, अगस्त 26 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। शौक पूरा करने के लिए बाइक चुराने वाले तीन चोर मंगलवार को कैंट पुलिस के हत्थे चढ़ गए। छावनी क्षेत्र (कैंटोंमेंट) में पकड़े गए आरोपियों के पास 10 बाइकें बरामद हुईं जिनमें आठ कैंट क्षेत्र में चुराई गई थीं। चोरी की मोटरसाइकिलें वे तीन से पांच हजार रुपये में बेचते थे। थाना परिसर में एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय ने मीडिया को बताया कि प्रेमनगर (भोजूबीर) के आयुष कुमार, मंडुवाडीह के अरविंद उर्फ किशन और रसूलगढ़ (सारनाथ) के ओम केसरी को छावनी क्षेत्र में डीएम आवास के पीछे गिरफ्तार किया गया। तीनों चोरी की बाइकें बेचने की फिराक में थे। गिरोह का सरगना आयुष कुमार है। उसके ऊपर कैंट और शिवपुर थाने में मामले दर्ज हैं। बाइक चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर पांडेय, उपनिरीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.