वाराणसी, जुलाई 8 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण, मातृ सम्मान एवं जनभागीदारी को समर्पित 'एक पेड़ मां के नाम 3.0' के अंतर्गत बुधवार को पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बरेका में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, उनकी माताओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह ने नेतृत्व किया। विद्यार्थियों की माताओं ने बच्चों के साथ पौधारोपण कर अभियान को भावनात्मक एवं सामाजिक रूप से सार्थक बनाया। प्राचार्य ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि मानव जीवन के आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती के बीच प्रत्येक नागरिक का यह नैतिक दायित्व है कि वह कम-से-कम एक छायादार वृक्ष अवश्य लगाए और उसके संरक्षण का संकल्प ले। इस अवसर पर रूपा जायसवाल, पूनम यादव, सतीश...