Varanasi News: केवि बरेका परिसर जलमग्न, कक्षा-8 तक की छुट्टी
वाराणसी, अगस्त 27 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कंचनपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय, बरेका परिसर इस वर्ष भी बारिश में जलमग्न हो गया है। बुधवार को परिसर में घुटना भर पानी लगे रहने से पठन-पाठन ठप रहा। प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को भी आठवीं तक की कक्षाएं स्थगित रहेंगी। विद्यालय परिसर में पिछले कुछ वर्षों से बारिश में जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है। इस संबंध में नगर निगम, जल निगम सहित अन्य विभागों को विद्यालय की तरफ से पत्र लिखा गया है मगर जलभराव का स्थायी समाधान नहीं हो सका। जानकारों ने बताया कि विद्यालय के पीछे स्थित नाले का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर परिसर में भर जाता है। निकासी न होने के कारण विद्यालय परिसर हर साल बारिश के बाद जलमग्न हो जाता है। प्रधानाचार्य ने बताया कि परिसर में पंप लगाकर पानी निकलवाया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.