Varanasi News: कृषि विज्ञानी की पत्नी का बैग ले भागे उचक्के
वाराणसी, अक्टूबर 11 -- Varanasi News: वाराणसी। लंका क्षेत्र में खरीदारी के लिए निकली 66 वर्षीय महिला को बातचीत में उलझाकर तीन युवक बैग लेकर चले गए। बैग में सोने की तीन अंगूठियां, नगदी, फोन और अन्य सामान था। उनके पति ने लंका थाने में केस दर्ज कराया है। नेवादा सुंदरपुर निवासी रिटायर कृषि विज्ञानी डॉ. अवधेशबहादुर राय की पत्नी पुष्पा राय शनिवार सुबह खरीदारी के लिए लंका गई थीं। सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच वह मालवीय चौराहे से रविदास गेट चौराहे की ओर जा रही थीं। रास्ते में तीन युवक उनका पीछा करते हुए अमर मेडिकल और दिल्ली डिजिटल स्टूडियो के सामने पेड़ के पास पहुंचे। वहां बातचीत में उलझाकर उनका काले रंग का बैग लेकर चले गए। डॉ. अवधेश राय भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान से सेवानिवृत्त हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.