वाराणसी, अक्टूबर 15 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। संभागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र में गुरुवार को कृषक ज्ञान संगोष्ठी हुई। किसान मेला भी लगा। इसमें आधुनिक कृषि तकनीकों, महिला सशक्तीकरण और कृषि आधारित स्वरोजगार की जानकारी दी गई। अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाएं सम्मानित की गईं। संयुक्त कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार ने श्रीअन्न (मिलेट्स) के उत्पादन और प्रोत्साहन की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने बताया कि गेहूं, चना, मटर, मसूर और सरसों के गुणवत्तायुक्त बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर दिए जा रहे हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सर्वजीत और डॉ. मनीष पांडेय ने औद्यानिक फसलों की वैज्ञानिक खेती के तरीके बताए। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: जिला स्तरीय रबी प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला कार्...