Varanasi News: कूड़ा लदे ट्रक के आगे लेटकर प्रदर्शन
वाराणसी, अक्टूबर 14 -- Varanasi News: वाराणसी, प्र.सं। सीर गोवर्धनपुर क्षेत्र में कूड़े से लदे ट्रकों के आवागमन का स्थानीय लोगों ने मंगलवार को विरोध किया। सीर गेट से संत रविदास मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर ट्रकों के गुजरने को लेकर सपा के नेता अमन यादव ने विरोध जताया और ट्रक के सामने सड़क पर लेट गए। उनके साथ लाल बहादुर यादव समेत अन्य लोगों ने प्रदर्शन किया। जिससे आधा दर्जन ट्रक खड़े हो गये। अमन यादव ने कहा कि क्षेत्र के लोग लगातार मांग कर रहे हैं कि कूड़ा लदे ट्रकों को इस मार्ग से नहीं गुजारा जाए। लेकिन नगर निगम प्रशासन की मनमानी जारी है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: टोल बचाने के चक्कर में सड़कों पर दौड़ रहे नगर निगम के डंपर, सपा कार्यकर्ता ने किया प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.