वाराणसी, अक्टूबर 15 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में 18 दिनों के धरना-प्रदर्शन के बाद गुरुवार को एक बार फिर एबीवीपी के सदस्य और छात्र बिफर उठे। कुलपति के दिए गए आश्वासन की अवधि से तीन दिन बीतने के बाद भी आदेश न मिलने पर छात्र कुलपति कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। शाम को विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से मांगों से संबंधित लिखित आदेश मिलने के बाद ही छात्र धरने से उठे। बीएचयू में मूलभूत सुविधाओं और लंबित समस्याओं के समाधान और चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग को लेकर 18 दिनों से चल रहा धरना और तीन दिनों की भूख हड़ताल 10 अक्तूबर को कुलपति के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हुई थी। कुलपति के आश्वासन के बाद सीसीएसएम की तरफ से जारी पत्र में 12 अक्टूबर को छात्रों की मांगों के संबंध में आदेश जारी करने की बात की गई थी। हालांकि मियाद से त...