वाराणसी, अक्टूबर 28 -- Varanasi News: वाराणसी। स्वतंत्रता भवन सभागार में 31 अक्टूबर को होने वाले आईआईटी बीएचयू के 15वें दीक्षांत समारोह में आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला मुख्य अतिथि होंगे। दीक्षांत समारोह में 2,048 उपाधियां प्रदान की जाएंगी। बुधवार को संस्थान में आयोजित प्रेसवार्ता में निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने दीक्षांत समारोह की प्रमुख विशेषताओं, उपाधियों के विवरण, मेडल एवं पुरस्कारों तथा समारोह में शामिल होने वाले विशिष्ट अतिथियों की जानकारी दी। प्रो. अमित पात्रा ने बताया कि इस वर्ष कुल 2,048 उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें बीटेक की 1,106, इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री (आईडीडी) की 385, एमटेक/एमफार्मा की 322, पीएचडी की 182, एमएससी की 39 और बीआर्क की 14 उपाधियां शामिल हैं। इसके अलावा दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन ...