Varanasi News: कुत्तों की गंदगी के विवाद में मां-बेटी और बेटे पर केस
वाराणसी, जुलाई 24 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाददाता। प्रेमचंद नगर कॉलोनी (पांडेयपुर) के फेज-1 में पड़ोसी के कुत्तों की गंदगी पर दो पक्षों में विवाद हो गया। लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने पीड़ित कन्हैया पांडेय की तहरीर पर मां-बेटी और बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया। कन्हैया पांडेय का आरोप है कि उनकी पड़ोसन मधु सिंह, बेटी जूही सिंह और बेटे पीयूष सिंह ने कुत्ते पाल रखे हैं। वे जहां-तहां गंदगी फैलाते रहते हैं। शिकायत करने पर तीनों विवाद करने लगते हैं। लोगों को अंजाम भुगतने की धमकी देते हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि सुरक्षा के लिए उन्होंने छह जुलाई को अपने घर के बाहर तीन सीसीटीवी कैमरे लगवाए। उनका आरोप है कि नौ जुलाई को दिन में बिजली जाने के बाद आरोपियों ने उनके सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिये। उन्होंने विरोध किया तो वे मारपीट और गाली-गलौज करने लगे। आरोपियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.