Varanasi News: कुत्ते के हमले में घायल बच्चा डिस्चार्ज
वाराणसी, अगस्त 19 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू में पालतू कुत्ते के हमले में घायल बच्चा छह दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो गया है। डॉक्टरों ने चेहरे पर सूजन कम होने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया है। वह अब धीरे-धीरे बोल पा रहा है। घाव भी सूख रहे हैं।विदित हो कि ट्रॉमा सेंटर नर्सिंग स्टाफ प्रेमाराम के बेटे अभिनव पर 13 अगस्त को पालतू कुत्ते ने जानलेवा हमला कर दिया था। ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराए गए बच्चे को 50 टांके लगाने पड़े। बच्चा बोल नहीं पा रहा था, वह काफी दहशत में था। डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही थी। सेहत में सुधार होने के बाद बुधवार को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.