वाराणसी, सितम्बर 23 -- Varanasi News: लोहता (वाराणसी)। थाना क्षेत्र के बनकट गांव में सोमवार को शोएब खान की सात वर्षीय पुत्री अरफा खान की मौत हो गई। शोएब ने बताया कि बेटी को 22 अगस्त को पागल कुत्ता ने काट लिया था। अरफा को एंटी रैबिज के तीन इंजेक्शन लगे थे। चौथा इंजेक्शन सोमवार लगना था लेकिन उसी दिन अरफा की मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने बताया कि पागल कुत्ता अब तक आधा दर्जन लोगों को काट चुका है। बच्ची की मौत के बाद गांव के अन्य जख्मी दहशत में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...