वाराणसी, अगस्त 15 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू परिसर में पालतू कुत्ते के हमले घायल बच्चे की सेहत सुधर रही है। हालांकि अभी बोलने में दिक्कत हो रही है। वहीं बच्चा खौफजदा भी है। उसके पिता प्रेमराम का कहना है कि वह इतने दहशत में है कि बार-बार यही कह रहा है कि भूरा कुत्ता आ रहा है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: श्वान पालक ने नियमों का पालन किया या नहीं, जांच करेगा बीएचयूपिता का बयान पिता ने कहा कि मेरे बच्चे को कुत्ते ने ही काटा है। बच्चा इतना डर गया है कि हादसे के 48 घंटे के बाद भी कुछ बोल नहीं पा रहा है। वह अपनी पीड़ा मोबाइल पर टाइप कर रहा है। उसने लिखा है कि कार क्लब और चौराहे के बीच पार्क था। क्लब की आउट रनिंग कर रहा था तभी क्लब से ब्राउन कलर का कुत्ता निकला, तब मैं बचने के लिए कार के पीछे भागने वाला था तभी उसने हमला...