Varanasi News: कुएं में रस्सी के सहारे लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
वाराणसी, सितम्बर 9 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाद। हुकुलगंज पिपरहवा घाट निवासी 22 वर्षीय इरफान शाह का शव बुधवार सुबह दुर्गा मंदिर के पीछे अहिराने के पास स्थित कुएं में रस्सी के सहारे लटका मिला। सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने कुएं में युवक का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर लालपुर-पांडेयपुर थाने के पांडेयपुर चौकी प्रभारी दिनेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कुएं से बाहर निकालवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इरफान तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी तीन बहनें हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। परिजनों के अनुसार इरफान की शादी नवंबर 2024...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.