Varanasi News: कुंदन राज कपूर पिंडरा के नए एसडीएम
वाराणसी, जुलाई 16 -- Varanasi News: वाराणसी। चंदौली से स्थानांतरित उपजिलाधिकारी कुंदनराज कपूर को डीएम सत्येंद्र कुमार ने गुरुवार को एसडीएम पिंडरा की जिम्मेदारी सौंपी। इसके अलावा एसडीएम अवधेश को अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम) और एसडीएम विजय कुमार त्रिवेदी को अपर नगर मजिस्ट्रेट (तृतीय) के साथ प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनाती दी। अपर नगर मजिस्ट्रेट (तृतीय) देवेंद्र कुमार को तहसील सदर में एसडीएम (न्यायिक), एसडीएम ज्योति सिंह को पिंडरा में एसडीएम (न्यायिक) के अतिरिक्त एसडीएम (न्यायिक) राजातालाब का कामकाज सौंपा गया है। एसडीएम डॉ. अंजली सिंह को डिप्टी कलेक्टर (राजस्व), एसडीएम अरविंद त्रिपाठी को विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी बनाया है। तहसीलदार आशीष कुमार सिंह को तहसीलदार सदर बनाया गया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: केडीए में अफसरों के बदले कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.