वाराणसी, अक्टूबर 23 -- Varanasi News: दानगंज (वाराणसी), संवाद। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के चेयरमैन संतोष यादव ने शुक्रवार को प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति देखी। उन्होंने रोपवे, रिंग रोड पर गंगा पर बन रहे पुल, बाबतपुर में निर्माणाधीन सिक्सलेन टनल, आजमगढ़ रिंग रोड समेत अन्य परियोजनाएं देखीं। चेयरमैन ने वाराणसी-आजमगढ़ नेशनल हाइवे स्थित ढेरही टोल प्लाजा का भी निरीक्षण किया। ढेरही टोल प्लाजा पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में चेयरमैन ने कहा कि आजमगढ़ फोरलेन के संबंध में विरोध कर रहे किसानों से बातचीत करके उचित निर्णय लिया जाएगा। जल्द ही मामले का समाधान होगा। इससे पहले टोल प्लाजा पहुंचने पर संचालक मनीष पाठक के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने चेयरमैन का स्वागत किया। इस अवसर पर नीलेश उपाध्याय, शक्ति, मिथिलेश, ज्ञानेश...