Varanasi News: किशोरी से दुष्कर्म में मछरहट्टा निवासी 38 वर्षीय फहीम खान को रामनगर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
वाराणसी, जुलाई 3 -- Varanasi News: रामनगर। किशोरी से दुष्कर्म में मछरहट्टा निवासी 38 वर्षीय फहीम खान को रामनगर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी फहीम के घर साड़ी बुनाई का काम करने जाती थी। इस दौरान बुनकर की नीयत खराब हो गई और उसने किशोरी को बहला-फुसलाकर कई बार दुष्कर्म किया। किशोरी ने इसकी शिकायत परिवार वालों को दी तो उनके होश उड़ गए। किशोरी की मां ने फहीम के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गुरुवार को पंचवटी मार्ग स्थित भूसा मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.