Varanasi News: किशोरी से ऑटो चालक ने की छेड़छाड़
वाराणसी, अगस्त 30 -- Varanasi News: शिवपुर (वाराणसी), संवाद। शिवपुर थाना क्षेत्र की 14 साल की किशोरी से ऑटो चालक ने घर छोड़ने के बहाने अश्लील हरकत की। किशोरी के रोने-चिल्लाने पर बीच रास्ते छोड़कर भाग गया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार शाम को एक कोचिंग से पढ़कर बाहर निकली। गिलट बाजार के पास उसने कांशीराम आवास मार्ग तक जाने के लिए एक ऑटो लिया। ऑटो चालक ने किशोरी को आगे अपने पास बैठा लिया और कुछ दूर जाने के बाद ऑटो को रेलवे फाटक की ओर मोड़ने लगा। किशोरी ने इसका विरोध किया और रोने लगी। तब भी चालक अश्लील हरकतें करता रहा। किशोरी के रोने और चिल्लाने पर संत अतुलानंद स्कूल मार्ग के पास छोड़कर भाग गया। घटना के बाद किशोरी किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। थाना प्रभारी अजीत कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.