वाराणसी, अगस्त 20 -- Varanasi News: वाराणसी। रामनगर पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहृत करने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने किशोरी को भी सकुशल ढूंढ़ लिया है। आरोपी की पहचान रामनगर के रामपुर निवासी 19 वर्षीय रवि मौर्य के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 18 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। 19 अगस्त को नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद आरोपी रवि मौर्य को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...