वाराणसी, सितम्बर 5 -- Varanasi News: वाराणसी। संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता में सिल्वर ग्रोव स्कूल ऊपरवार सेवापुरी के मेधावी छात्र अनादि मिश्रा ने कक्षा एक से आठ वर्ग में 70 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें Rs.21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिली। विद्यालय के डायरेक्टर मोहित श्रीवास्तव और रचना श्रीवास्तव ने छात्र को आशीर्वाद दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य और समस्त विद्यालय परिवार ने अनादि, उसके अभिभावकों और शिक्षकों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। यह भी पढ़ें- Varanasi News: सेवापुरी की अनादि, शिवम एवं स्नेहा बने काशी के 'ज्ञानी'

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...