वाराणसी, जुलाई 27 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। काशी विद्यापीठ के 48वें दीक्षांत समारोह के लिए सोमवार को गांधी अध्ययन पीठ सभागार में कुलपति सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने भूमिपूजन किया। भूमिपूजन के बाद सोमवार को ही दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास भी किया गया। मंगलवार को सुबह दस बजे से दीक्षांत समारोह का आयोजन सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में होगा। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में हुए पूर्वाभ्यास में सबसे पहले शिष्ट मंडल यात्रा निकली। इसके बाद सभी संकायाध्यक्ष एवं निदेशक ने स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी उपाधि प्राप्तकर्ताओं को पूर्वाभ्यास कराया। सत्र 2025-26 में विश्वविद्यालय में 49 पाठ्यक्रमों में 56 विद्यार्थियों (43 छात्राएं और 13 छात्र) ने सर्वोच्च अंक प्राप्त किए हैं। यह भी पढ़ें- संविवि के 44वें दीक्षांत में 29 मेधावियों...