वाराणसी, अगस्त 5 -- Varanasi News: वाराणसी। काशी वंदन के दैनिक सांस्कृतिक सत्र में बुधवार को नमो घाट पर काशी के युवा कलाकार प्रवीण कुमार सिंह का शास्त्रीय गायन हुआ। उन्होंने राग यमन में पारंपरिक बंदिशों का सुमधुर गायन किया। दो बंदिशें सुनाने के बाद अंत में उन्होंने बनारसी कजरी सुनाई। उनके साथ तबला पर रुद्रांश प्रताप सिंह तथा हारमोनियम पर ऋतिक शुक्ला ने संगत की। संचालन अनूप कुमार मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन अंशुमान महाराज ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...