Varanasi News: काशी वंदन में उदयन का शास्त्रीय गायन
वाराणसी, अगस्त 9 -- Varanasi News: वाराणसी। नमो घाट पर होने वाली काशी वंदन की नित्य सांस्कृतिक संध्या में शनिवार को उदयन झा का शास्त्रीय गायन हुआ। उन्होंने राग बाबेश्वरी में छोड़ा ख्याल और बड़ा ख्याल सुनाने के बाद श्रीराम भजन की प्रस्तुति दी। उनके साथ तबला पर शक्ति सागर एवं हारमोनियम पर हर्षित पाल ने संगत की। संचालन अनूप कुमार मिश्रा और कार्यक्रम संयोजन अंशुमन महाराज ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.